ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार सिडकुल में भीषण सड़क हादसा 🚌 मेटाडोर बस और 🚜 ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर

हरिद्वार
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में लग्जर फैक्ट्री के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मेटाडोर बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे के समय बस में एंकर पैनासोनिक कंपनी की महिला कर्मचारी सवार थीं, जो दवा चौक की ओर जा रही थीं, जबकि ट्रैक्टर हीरो चौक की तरफ बढ़ रहा था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठी 18 महिला कर्मचारी घायल हो गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 56 अधिकारियो/कर्मचारियों को किया सम्मानित, मैन आफ द मंथ चुने गये पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *