महिला पर भालू ने किया जान लेवा हमला स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पहुंचया अस्पताल

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
पहाड़ों में भालू का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है
वन क्षेत्राधिकार रवांई रेंज अपर वन प्रभाग बडकोट द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को समय लगभग प्रातः 7:00 बजे श्रीमती अमरा देवी पत्नी श्री गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बड़कोट पर स्थान नोनीयाली नामे तोक मे अचानक भालू द्वारा हमला किया गया है जिस कारण महिला घायल हुई है जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में उपचार हेतु लाया गया है जिनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है वन क्षेत्र अधिकारी द्वारा बताया गया है कि महिला को प्राथमिक उपचार दिये जाने के पश्चात एवं चिकित्सकों की सालह पर उक्त महिला को हायर सेंटर रेफर के किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। वन विभाग की टीम क्षेत्र मे तैनात है। मगर कोई ठोस नीति निकालने मेंअसहाय नजर आ रही है

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, ₹18,000 मानदेय की मांग और बायोमेट्रिक का विरोध तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *