प्राकृतिक आपदा के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान और राहत कार्यों में लगे अधिकारियों से DM ने बीसी के माध्यम से बैठक ली।

उत्तरकाशी
हर्षिल धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान और राहत कार्यों में लगे अधिकारियों से शनिवार देर शाम जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम से वीसी के माध्यम से बैठक ली।
इस दौरान जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने हर्षिल धराली में व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए प्रभावित क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण, बिजली, पानी , स्वास्थ्य , संचार और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने डबरानी के समीप आपदा में क्षतिग्रस्त हुए गंगोत्री राजमार्ग के बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को हेलीकॉप्टर के अतरिक्त घोड़े–खच्चरों के माध्यम से भेजे जाने के विकल्प पर कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान डबरानी के समीप मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने और हर्षिल में बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के निर्देश दिये। इस दौरान हर्षिल धराली में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वित रूप से आपसी सामंजस्य और टीम भावना से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें:  विजयपाल सजवाण ने किया जनसंपर्क, निकाय चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट के पक्ष में वोट डालने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *