उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल क्षेत्र में मजगांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डेल्टा एवं 108 एंबुलेंस सेवा को भी दे दी गई है।

