उत्तरकाशी में 7 अक्टूबर को बड़ा आयोजन, रामलीला मैदान में जुटेगा शहर

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने का प्रस्ताव है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेवा ज्योति यात्रा के जरिए लोगों को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद रामलीला मैदान में होने वाली सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

DM ने अधिकारियों के साथ की बैठक
आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं से लेकर अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

जिले में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सेवा कार्य, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा सेतु अभियान, ‘मेरे सपनों का भारत’ और सुशासन सेवा संवाद जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

7 अक्टूबर का आयोजन उत्तरकाशी में अभियान का प्रमुख कार्यक्रम माना जा रहा है। रामलीला मैदान में होने वाली सभा और सेवा ज्योति यात्रा को लेकर प्रशासन के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं।

ये भी पढ़ें:  19अप्रेल को12बजकर 15मिनट पर खूलेगे गंगोत्री धाम के कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *