उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुन रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने भटवाड़ी क्षेत्र के क्यार्क, भटवाड़ी, लाटा (कुमाल्टी), मनेरी, हीना और गंगोरी गांवों का व्यापक भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सजवाण ने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजयपाल सजवाण ने कहा कि जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

भ्रमण के दौरान उन्होंने कई परिवारों से भेंट कर सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई तथा विभिन्न संवेदनशील विषयों पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहा है और भविष्य में भी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे।
ग्रामीणों ने भी पूर्व विधायक की सक्रियता, सहज उपलब्धता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये की सराहना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सजवाण लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद बनाए हुए हैं, जिससे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

