नौगांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान के महत्व का दिया संदेश

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी, 16 जून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तरकाशी के नुक्कड़ नाटक दल “जन आस्था मंच” द्वारा विकासखंड नौगांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतों और संवादों के माध्यम से आमजन को लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका से अवगत कराया। नुक्कड़ नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

ये भी पढ़ें:  सड़क का निर्माण न होने पर मुखवा के ग्रामीणों ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार सड़क नहीं तो वोट नहीं


कलाकारों ने लोगों से आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन कार्य में जनसहभागिता आवश्यक है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जनजागरूकता अभियान को स्थानीय लोगों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह पहल प्रभावी साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *