मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज: एसआईआर को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की नागरिकों से सहयोग की अपील

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का व्यापक स्तर पर संचालन किया जा रहा है। मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपदवासियों, सामाजिक संगठनों तथा सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान नागरिक अपने परिवार से संबंधित सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, दोहराव अथवा अपात्र नामों को चिन्हित कर आवश्यक सुधार किया जा सके।
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ के घर पहुंचने पर उन्हें आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के इस अभियान की सफलता से मतदाता सूची की विश्वसनीयता और पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के शांतिपूर्ण मतदान हेतु नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंडों की 191 पोलिंग पार्टियां आज रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *