चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 9.34 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़कोट पुलिस ने यमुनोत्री हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलचट्टी के पास चेकिंग के दौरान राहुल चौहान (26 वर्ष), निवासी ग्राम म्यूंडा, थाना चकराता, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 9.34 ग्राम स्मैक बरामद होने पर उसके खिलाफ कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  हरेला का पर्व मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओं, एक पेड़ मां के नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *