उत्तरकाशी
आज दिनांक 07 मई 2026 को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती एक गर्भवती महिला मरीज श्रीमती कविता पत्नी श्री जगमोहन, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम मुखवाल गांव, पोस्ट ऑफिस खम्बाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी डुंडा, उत्तरकाशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हेली एंबुलेंस से रेफर करने की सलाह दी।
परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को एयर हेली एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मरीज को समय पर उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

