उत्तरकाशी में शिक्षा विभाग पर बड़ी कार्रवाई — लापरवाही और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग में औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
👉 विकासखंड मोरी के सुदूर क्षेत्रों में जनसुनवाई और स्कूल निरीक्षण के दौरान:
प्राथमिक विद्यालय दौणी में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए।
प्राथमिक विद्यालय सट्टा (गोरी) में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिचंद्र जनसुनवाई में अनुपस्थित रहे।
दोनों स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान की धनराशि का कोई जमीनी कार्य नहीं मिला, जिससे गबन की आशंका पुख्ता हुई।
⚡ तत्काल प्रभाव से दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया।
👉 इसके अलावा:
उडियार विद्यालय में शिक्षामित्र संजय कुमार बिना अनुमति स्कूल छोड़कर चले गए — स्पष्टीकरण तलब।
राजकीय इंटर कॉलेज दौणी में व्यायाम शिक्षक जय सिंह कठैत अनुपस्थित पाए गए, साथ ही शराब के नशे में वायरल वीडियो के बाद उनके निलंबन की भी कार्रवाई हुई।
भटवाड़ी ब्लॉक कार्यालय में परिचारक पंकज कुमार की लगातार अनुपस्थिति पर भी कार्रवाई शुरू।
🚨 कड़ा संदेश:
जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने साफ कहा है कि अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन, सेवा समाप्ति या अनिवार्य सेवानिवृत्ति तक की कार्रवाई की जाएगी।
📅 मई माह में लगातार औचक निरीक्षण होंगे।

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआरयू में फिजियोथैरेपी शोध की विभिन्न विधाओं पर मंथन, 400 से अधिक छात्र-छात्राओं एवम् शाधार्थियों ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *