उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात के 133वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आज देशवासियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। नरेंद्र मोदी के इस मंच के जरिए देशभर में हो रहे नवाचार, स्टार्टअप, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति से जुड़े प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आमजन के छोटे-छोटे प्रयासों को भी बड़े मंच पर लाकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और लोगों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
विजयपाल सजवाण ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। खासतौर पर सीमांत क्षेत्रों में सड़क, रेल और आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।
अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखण्ड, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

