उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चार धाम यात्रा के प्रथम पड़ाव श्री यमुनोत्री धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने अधिकारियों की हाई-लेवल बैठक ली
👉 जल संस्थान, स्वास्थ्य, पुलिस, एनएच, लोनिवि, पर्यटन समेत सभी विभागों को सख्त निर्देश
🔊 यात्रियों के लिए खास व्यवस्था
➡️ यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लगेगा पी.ए. (साउंड सिस्टम)
➡️ यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी + आध्यात्मिक संदेश होंगे प्रसारित
➡️ श्रद्धालुओं को मिलेगा सुरक्षित और सुखद अनुभव
🚑 स्वास्थ्य और सुरक्षा पर फोकस
➡️ पैदल मार्ग पर SDRF की नियमित तैनाती के निर्देश
➡️ आपात स्थिति में तुरंत सहायता सुनिश्चित करने पर जोर
🚰 पानी और सफाई पर सख्ती
➡️ शौचालयों में पानी की लगातार उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश
➡️ घोड़े-खच्चरों के लिए चरी में पानी और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा
🌫️ धूल से राहत के इंतजाम
➡️ एनएच और लोनिवि को निर्देश — सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव
➡️ यात्रियों को धूल से बचाने के लिए विशेष अभियान
⚠️ सीधे शब्दों में संदेश
👉 “यात्रा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”
👉 सभी विभागों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश

बैठक में सीएमओ डॉ. बी.एस. रावत, सीवीओ हरि सिंह बिष्ट, एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी, सीओ शातनु पराशर सहित कई अधिकारी जुड़े
इस बार यमुनोत्री यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

