चारधाम यात्रा 2026: नशे में बस चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज 28 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित भेजा गया

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महाबीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज यमुनोत्री हाईवे पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जिस पर पुलिस ने तुरंत सख्त कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री हाईवे पर ओरछा बैण्ड के पास यातायात पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही बस (UK 14PA 7997) को रोका गया। जांच के दौरान बस चालक नशे में धुत पाया गया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और बस को सीज कर दिया। बस में सवार राजस्थान के 28 तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी से समन्वय कर उनके लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करवाई, जिससे उनकी यात्रा बिना किसी बाधा के जारी रह सकी।
चारधाम यात्रा के सुचारु और सुरक्षित संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस लगातार मुस्तैद है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, विशेषकर नशे में वाहन चलाने जैसे गंभीर मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 संदेश साफ है:
चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है… और नियमों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाल्ड कठुड से श्रीमति ज्योति राणा जिलापंचायत सदस्य पद की मजबूत दावेदार के रूप में चर्चा में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *