उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान

उत्तरकाशी,
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
जनपद उत्तरकाशी में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में मोरी ब्लॉक के ग्राम दोणी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्यापक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग की टीम और ग्रामीणों के साथ संवाद कर घरेलू प्रसव के बजाय संस्थागत प्रसव को अपनाने पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन सिरप तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड टैबलेट के वितरण एवं उपयोग की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों जैसे—
PMSMA दिवस, USG अभियान, टीबी 100 डे कैंपेन, एनसीडी स्क्रीनिंग और कैटरैक्ट फ्री विलेज—की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरदेव राणा, जिला सलाहकार (एनसीडी/सीपीएचसी) तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मोरी बलवीर चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

ये भी पढ़ें:  हरेला का पर्व मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओं, एक पेड़ मां के नाम


👶 “सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ बचपन — आपका अधिकार!”
✔ अब घर नहीं, अस्पताल में ही प्रसव कराएं
✔ माँ और बच्चे की सुरक्षा है सबसे जरूरी
✔ मुफ्त जांच, दवाइयां और सरकारी सुविधाओं का उठाएं लाभ
📍 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्राम दोणी (मोरी, उत्तरकाशी)
📢 स्वास्थ्य विभाग की अपील —
संस्थागत प्रसव अपनाएं, स्वस्थ भविष्य बनाएं
💊 बच्चों को आयरन सिरप
🤰 गर्भवती माताओं को आयरन फोलिक एसिड
🩺 मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श
👉 स्लोगन:
“स्वस्थ माँ, सुरक्षित शिशु — यही है खुशहाल समाज की नींव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *