उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा एक्शन: 9.04 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार और एसओजी प्रभारी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे मनेरा बाईपास स्थित ऋषिराम स्कूल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 9.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शुभम (28 वर्ष), निवासी ज्ञानसू, उत्तरकाशी
विनोद लाल (36 वर्ष), निवासी ज्ञानसू, उत्तरकाशी
पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद के खिलाफ पहले से भी मुकदमा दर्ज है और दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस का सख्त संदेश
एसपी कमलेश उपाध्याय ने स्पष्ट कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
2026 में अब तक की कार्रवाई
9 एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई
12 तस्कर गिरफ्तार
6 किलो से अधिक चरस बरामद
9.04 ग्राम स्मैक बरामद
4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा हमारी पहचान एवं आर्थिकी से जुड़ी है, लिहाजा यात्रा हेतु बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्षों के अनुभवों एवं सुझावों को ध्यान में रख निर्णय लिए जाएंगे। जिलाधिकारी उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *