चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज उत्तरकाशी जिले में एक बड़े स्तर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया।


इस मॉकड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग और फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त टीमों ने हिस्सा लिया। सभी एजेंसियों ने मिलकर आपदा की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी ढंग से अंजाम देने का अभ्यास किया।


घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 19 सामान्य घायलों और 5 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को समय पर उपचार के लिए भेज दिया गया।
इसके साथ ही दो लापता व्यक्तियों को भी एसडीआरएफ की मदद से सफलतापूर्वक खोजकर रेस्क्यू किया गया। सामान्य घायलों में एक महिला शामिल है, जबकि बाकी सभी पुरुष हैं।

वहीं, केदारताल ट्रैक पर फंसे 25 ट्रैकर्स को आईटीबीपी टीम की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
इस सफल मॉकड्रिल के साथ रेस्क्यू अभियान को समाप्त कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना है।

ये भी पढ़ें:  🚨 3800 मीटर की ऊंचाई पर जिंदगी की जंग—SDRF जवानों ने रचा साहस का इतिहास 🚨

घबरे नहीं मेयह एक मॉक ड्रिल का हिस्सा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *