मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की उपस्थिति में पशुपालन विभाग से आईटीबीपी को एक वेटनरी एंबुलेंस हस्तांतरित करा कर की रवाना

उत्तरकाशी
ब्यूरो गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस
जनपद में पशुपालन विभाग एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के मध्य हुए समझौते के क्रम में  मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की उपस्थिति में पशुपालन विभाग से आईटीबीपी को एक वेटनरी एंबुलेंस हस्तांतरित कर रवाना की गई।

आईटीबीपी द्वारा अपनी वाहिनी परिसर सहित वाइब्रेंट विलेज में समय-समय पर पशु चिकित्सा शिविरों, टीकाकरण कार्यक्रमों एवं पशुपालन संबंधी जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पशुओं की स्वास्थ्य जांच, उपचार, टीकाकरण तथा रोग नियंत्रण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सीमांत क्षेत्रों में ग्रामीण पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।


इसके अतिरिक्त विगत एक वर्ष से पशुपालन विभाग द्वारा आईटीबीपी की आवश्यकतानुसार मीट, मछली, पोल्ट्री की आपूर्ति स्थानीय पशुपालकों के माध्यम से की जा रही है। इस व्यवस्था से स्थानीय पशुपालकों को नियमित बाजार उपलब्ध हो रहा है, उनकी आय में वृद्धि के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। यह पहल सीमांत क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हो रही है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों को पशु चिकित्सा शिविरों के नियमित आयोजन, आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने, दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल वेटनरी यूनिट की सक्रियता बढ़ाने तथा पशुपालकों को आधुनिक तकनीक एवं उन्नत नस्ल संवर्धन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समझौता सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास, ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण तथा सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एचएस बिष्ट, ITBP 35वीं वाहिनी के कमांडेंट सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  एक भारत श्रेष्ठ भारत रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *