उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
खबर सीमांत जिला उत्तरकाशी के डुण्डा ब्लॉक से जहा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद लगातार जनता के बीच में जा रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समस्या का समाधान मौके पर ही कर रहे हैं
वही आज ग्राम सभा डुण्डा में आयोजित प्रथम खुली बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी डुण्डा सहित राजस्व, पशुपालन, प्राथमिक चिकित्सा, समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वही कई जन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी जो समस्याएं थी उससे विभाग को हिदायत दी गई है कि वह जनता के काम जितनी जल्दी हो सके तुरंत करें ताकि जनता को किसी तरह की समस्या ना हो

उसके बाद उन्होंने राज्य स्थापना दिवस की 25वीं रजत जयंती के अवसर पर विकासखण्ड डुण्डा (जनपद उत्तरकाशी) में मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं खेल मैदान हेतु घोषणा कि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती” के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य के पर्वतीय जनपदों में चिकित्सा एवं खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु सार्थक निर्णय लिये जा रहे हैं। इसी क्रम में
विकासखण्ड डुण्डा, जनपद उत्तरकाशी, जो भौगोलिक दृष्टि से सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्र है, में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। हुण्डा भौगोलिक रूप से जनपद के मध्य भाग में स्थित है तथा समुचित भूमि उपलब्ध होने के कारण यह स्थान मेडिकल कॉलेज स्थापना हेतु सर्वथा उपयुक्त है। वर्तमान में जिले के नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधाओं हेतु देहरादून अथवा अन्य महानगरों की ओर निर्भर रहना पड़ता है। साथ ही क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा एवं खेल भावना को प्रोत्साहन देने के लिए विकासखण्ड डुण्डा में एक सुसज्जित खेल मैदान की स्थापना भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र के युवा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।
ब्लॉक प्रमुख राजनीतिक प्रमाण ने कहा है कि राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के इस शुभ अवसर पर जनभावनाओं के अनुरूप विकासखण्ड डुण्डा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना तथा एक सुसज्जित खेल मैदान के निर्माणकी घोषणा करने की कृपा करें। आपका यह निर्णय निश्चित रूप से राज्य के पर्वतीय अंचलों के सर्वागीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम सिद्ध होगा।
जिस तले पर ब्लॉक प्रमुख राज्य परमार लगातार जनता की आवाज बना रहे हैं और यहां की मूलभूत सुविधाओं लगातार मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं निश्चित तौर पर एक सहानिया कार्य है

