ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में भाजापा कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मखाल बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा

उत्तरकाशी
आज ब्रह्मखाल मंडल में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को दर्शाता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अद्वितीय सफलता और भारत के वीर जवानों के सम्मान में ब्रह्मखाल बाजार में भाजपाइयों के द्वारा “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा”का आयोजन किया गया।

इसमें जिला महामंत्री भाजपा पवन नौटियाल,मंडल अध्यक्ष आलेन्द्र सिंह भण्डारी एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साह व उमंग से प्रतिभाग किया। कुशल, दृढ़ और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी सैन्य ताकत और राष्ट्र के प्रति अडिग संकल्प को सिद्ध किया।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री का संदेश: तीर्थयात्री अपनाएं ‘पांच संकल्प’, डिजिटल उपवास का भी आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *