राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकालखाल- उत्तरकाशी में *योग शिविर का भव्य आयोजन..*

उत्तरकाशी
मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में 21जून,2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में शहीद हमीर सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकालखाल, डुण्डा- उत्तरकाशी में योग दिवस मनाया गया। जो 1 मई से 21जून, 2025 के मध्य किसी भी एक कार्य दिवस मनाया जाना सुनिश्चित था।

इस शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रायमेर बड़ेथ से योग अनुदेशिका श्रीमती सरिता बिष्ट तथा योग अनुदेशक ‘योगी’ विक्रम सिंह विष्ट जी का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा विद्यालय में योगाभ्यास करवाया गया, जिसमेंं विद्यालय के छात्र-छात्राओं नेे बढ़़- चढ़कर प्रतिभाग किया। योगाभ्यास के साथ योग विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें अमित भट्ट कक्ष-12 प्रथम,
प्रताप राज कक्षा-11 द्वितीय, राजन कक्षा-6 तृतीय आने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

ये भी पढ़ें:  नगर पंचायत गंगोत्री में चार धाम यात्रा के लिए हुई टेंडरों से व्यापार मंडल गंगोत्री नाराज सरकार से कड़े नियम बनाने की मांग

उक्त आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह रावत, सुमेरा प्रजापति, कुलदीप सिंह पंवार, तीरथराज, सुकरदेई रावत, रविंद्र सिंह, इंद्रमणि चमोली, गोपीचंद भंडारी, सतपाल सिंह चौहान, जितेंद्र नौटियाल, नवप्रीति, रमेश बिष्ट, अंशुमाला पोखरियाल, अरविंद भट्ट, नीरज कुमार तथा राजेश लाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलबीर रावत ने “करें योग, रहें निरोग” की महत्ता बताते हुए, सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *