नगुण बैरियर पर जूस वितरित कर उत्तरकाशी पुलिस ने किया तीर्थयात्रियों का स्वागत

उत्तरकाशी

चारधामम यात्रा 2025 के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पर श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा हेतु आतुर है, यात्राकाल में मित्रता, सेवा, सुरक्षा के स्लोगन के अनुरुप कार्य करते हुये पुलिस जवान लगातार दिव्यांग व जरुरतमंद श्रद्धालुओं की मदद के लिए सामने आ रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक धरासू, दिनेश कुमार* के नेतृत्व में *उत्तरकाशी पुलिस व पैरामिलेट्री के जवानों* द्वारा आज जनपद के प्रवेश द्वार *नगुण बैरियर पर श्रद्धालुओं को जूस वितरित कर चारधाम यात्रा पर उनका स्वागत किया गया। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया गया तथा यात्रा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस केन्द्र से सहायता प्राप्त करने की हिदायत दी गयी।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी भूकंप के झटके लगातार जारी 8 दिन में 9 बार आ चुका है भूकंप लोग दहशत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *