धरासू पुलिस ने बागी गांव में लगाई ‘पुलिस की चौपाल

उत्तरकाशी
उत्तरकशी के ग्रामीणों को नशा, साइबर, यातायात नियमों आदि के प्रति किया जागरुक पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार उत्तरकाशी पुलिस द्वारा युवाओं एवं आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा बागी गांव में ‘पुलिस की चौपाल’ लगाकर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानी गयी। स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया

 सभी ग्राणीणों को अपने बच्चों की दैनिक दिनचर्या तथा भविष्य पर ध्यान देने की हिदायत के साथ-साथ नशे तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को हेतु बताया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को साइबर/महिला अपराध तथा यातायात नियमों के साथ डायल 112 तथा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी दी गयी। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशा, साइबर अपराध से सम्बन्धित जागरुकता पम्पलेट भी वितरित किये गये।

ये भी पढ़ें:  तीन सूत्रीय मांगों को लेकर विकासखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम और आत्मदाह की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *