उत्तरकाशी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी

उत्तरकाशी
खबर सीमांत जिला उत्तरकाशी से है  जहा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा-2025 के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम हेतु फड़-फेरी, रेड़ी-ठेली लगाने, मजदूर, घरेलू नौकर एवं किरायेदार के रुप में रह रहे बाहरी प्रान्तों से आए व्यक्तियों के सत्यापन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार* के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.03.2025 को चिन्यालीसौड़, बनचौरा एवं गेंवला क्षेत्र में *47 व्यक्तियों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये तथा अपने किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले 02 मकान मलिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी।

ये भी पढ़ें:  भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने अपर सचिव से की हेली सेवा पुनः शुरू करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *