उत्तरकाशी में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी 10,000/- रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जहां एक शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके द्वारा “अटल आवास योजना” के तहत आवास दिलवाने हेतु किये गये आवेदन के क्रम में आवास आवंटित करने हेतु सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोरी द्वारा पन्द्रह हजार रूपये की मांग की गयी। शिकायतकर्ता द्वारा दस हजार रूपये से ज्यादा न दे पाने पर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता को आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी जनपद उत्तरकाशी, को प्रेषित करने के एवज मे रू. 10,000/- लेकर देने को पुरोला से सोनाली गाँव के पास मोरी जाने वाली रोड पर बुलाया गया था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, अपितु आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी रिपोर्ट महावीर सिंह राणा विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम लोथंरू स्थित प्राचीन भगवान श्री बाणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक मेले में डुंडा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में भगवान श्री बाणेश्वर महादेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। मेले में ब्लॉक प्रमुख ने श्रद्धालुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे पारंपरिक धार्मिक मेले आस्था और संस्कृति को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। राजदीप सिंह परमार ने कहा कि लोक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भगवान श्री बाणेश्वर महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सहायक समाज कल्याण अधिकारी, मोनू कुमार गौतम को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये, सोनाली गाँव के पास पुरोला से मोरी जाने वाली रोड पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *