डख्याटगांव में डीएम की चौपाल: सड़क से पानी तक उठे सवाल, बालिका की आंख की समस्या पर तत्काल संवेदनशील पहल
उत्तरकाशी। यमुना घाटी के दो दिवसीय भ्रमण पर निकले जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव पहुंचकर मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाई। डीएम ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके से ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। चौपाल में सड़क, पेयजल, शिक्षा, आंगनबाड़ी,…

