उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चिन्यालीसौड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज कोहली ने एक स्थानीय फेसबुक आधारित न्यूज चैनल को कथित रूप से झूठी एवं भ्रामक खबर प्रसारित करने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोटिस में कहा गया है कि संबंधित चैनल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबरें “झूठी, आधारहीन एवं प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली” हैं। अध्यक्ष कोहली का आरोप है कि इन खबरों के कारण उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को ठेस पहुंची है और उन्हें अनावश्यक अफवाहों का सामना करना पड़ा।
नोटिस में यह जिक्र किया गया है जो आरोप लगाए गए हैं उनको पुख्ता सबूत सहित सर्वजनि किया जाए अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ में पत्रकार पर दो करोड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष से ₹8 करोड़ तक के हर्जाना की मांग भी की जिक्र किया गया
नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में मांग पूरी नहीं होने पर संबंधित पक्ष के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसी मामले में, जांच को प्रभावित करने के आरोपों को लेकर भाजपा के चिन्यालीसौड़ विकासखंड के पूर्व मंडल अध्यक्ष को भी नोटिस जारी किया गया है। उन पर ठेकेदार से धन लेने के आरोप लगाने का उल्लेख किया गया है।
वहीं, इस मामले में संबंधित न्यूज प्लेटफॉर्म (‘गढ़वाल तक न्यूज’) की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि प्रकाशित खबर उन्हें कुछ व्यक्तियों द्वारा लिखित रूप में प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकाशित की गई थी।
चैनल संचालक ने यह भी बताया कि वे दूसरे पक्ष से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अस्वस्थता के चलते उन्हें देहरादून जाना पड़ा, जिसके कारण उनका पक्ष शामिल नहीं हो पाया।
उन्होंने यह स्वीकार किया कि खबर में कुछ त्रुटियां हो सकती हैं और वे स्वयं पालिका अध्यक्ष से मिलकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास करेंगे।
यह समाचार उपलब्ध दस्तावेजों एवं संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर प्रकाशित किया गया है। किसी भी पक्ष की आधिकारिक पुष्टि या न्यायालय के अंतिम निर्णय के आधार पर तथ्यों में परिवर्तन संभव है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष एवं संतुलित जानकारी प्रस्तुत करना है।
चिन्यालीसौड़ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने ‘गढ़वाल तक न्यूज’के पत्रकार व बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ को भेजा कानूनी नोटिस

