ग्राम दिकथोल आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
खबर उत्तरकाशी ब्लॉक डुंडा से है जब यहां भव्य स्वागत गेट और आधुनिक प्रतीक्षालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
लेकिन ये सिर्फ एक उद्घाटन नहीं था…ये था विकास की नई शुरुआत का संदेश। इस खास मौके पर क्षेत्र की सम्मानित जनता के साथ जनसंवाद भी हुआ…

राजदीप परमार ब्लॉक प्रमुख डुंडा से लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं…
और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही—
ग्राफिक हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…। जहां सेवा और समर्पण की एक मिसाल देखने को मिली।   करीब 1890 मरीजों की ओपीडी की गई…
और इतना ही नहीं…।

ये भी पढ़ें:  एक सप्ताह में 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में दर्शन, प्रशासन अलर्ट मोड पर

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लगभग 200 मरीजों को निःशुल्क देहरादून ले जाकर इलाज कराया गयाऔर सुरक्षित वापस भी लाया गया।ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं…। ये उस भरोसे की कहानी है… जो जनता और सेवा के बीच बनता है।कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब…लोगों का स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद…


हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया। वही ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार द्वारा एक स्पष्ट संदेश भी दिया गया—
कि विकास सिर्फ योजनाओं से नहीं… बल्कि जनभागीदारी से होता है। और अगर यही सहयोग बना रहा…
तो विकासखण्ड डुंडा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। अंत में सभी नागरिकों से अपील की  गई कि वे विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं…
ताकि क्षेत्र को एक नई पहचान मिल सके…
और दिकथोल बने विकास की मिसाल

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिलायी एमबीबीएस छात्रों को चरक शपथ, कहा – चरक शपथ के बाद एमबीबीएस छात्रों की बढ़ जाती है जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *