दुखद हादसा उत्तरकाशी यमुना नदी में मैक्स बहन गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत

उत्तरकाशी
दुखद खबर उत्तरकाशी के यमुना नदी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त उक्त वाहन यमुना नदी में गिरी जिसमें चालक सहित दो लोग सवार थे
डामटा से डेढ़ किलोमीटर बड़कोट की ओर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है।
डामटा चौकी से पुलिस फोर्स रावना है।
SDRF टीम बड़कोट


फायर सर्विस की टीम भी नौगांव से घटनास्थल के लिए रामाना कि गई
एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची उक्त घटना में दोनों उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत की पुष्टि की गई
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बाद में एसडीआरएफ और अग्निशमन दल की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान तुषार खत्री पुत्र दिनेश खत्री तथा अजय पुत्र मीजान सिंह दुईक, निवासी डामटा के रूप में हुई है। दोनों युवक डामटा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आ रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  धूम धाम से मनाया जायेगा माघ मेला जिला पंचायत ने सुरू की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *