टिहरी में दुखद दर्दनाक हादसा 8 लोगों के मौके पर मौत 2 घायल

टिहरी
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
👉 बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जो घनसाली क्षेत्र के थ्योलधार गांव के निवासी थे। सभी लोग हरिद्वार में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
👉 घटना की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
🕯️ मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
📍 यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कसी कमर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *