दुःखद हादसा: मोबाइल उठाने के दौरान युवक गहरी खाई में गिरा, मौत

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी के जोशियाड़ा क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार आज दिनांक 20 मई 2026 को सांय करीब 06:24 बजे कुटेटी से जसपुर-सिल्याण ग्रामीण सड़क पर घूमने गए तीन दोस्तों में से एक युवक की पैर फिसलने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि विकास गुसांई पुत्र देवेन्द्र सिंह गुसांई (34 वर्ष), निवासी ग्राम कन्सेण, उत्तरकाशी का मोबाइल अचानक हाथ से नीचे गिर गया। मोबाइल उठाने के लिए जैसे ही वह सड़क से नीचे उतरा, पीरुल में पैर फिसलने से वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
साथियों द्वारा तत्काल घायल अवस्था में विकास को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक ट्रैकिंग दलों के साथ कुकिंग का कार्य करता था। घटना के समय उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त सुरक्षित हैं—
▪️ राहुल सिंह रावत (33 वर्ष), निवासी बौंगा — ट्रैकिंग गाइड
▪️ त्रिलोक नाथ (28 वर्ष), निवासी डांग — ट्रैकिंग गाइड
पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार 21 मई को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  मोरी पुलिस ने संगठित गिरोह के 4 चरस तस्करों को किया गिरफ्तार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *