देव भूमि का आध्यात्मिक वातावरण सबको खींच लाता है: राजेंद्र दास महाराज

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
देश के प्रसिद्ध भागवत कथा मर्मज्ञ मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। यहां के लोग भी देव तुल्य हैं। उन्होंने कहा कि यहां का जो आध्यात्मिक परिवेश और नैसर्गिक सौंदर्य सबको यहां खींच लाता है।
गंगोरी में आयोजित भागवत कथा में पधारे मलूक पीठाधीश्वर ने कहा कि यहां का परिवेश अत्यंत सुखद है , प्रकृति भी मेहरबान है। इसलिए श्रद्धालुओं को आकर चारों धाम का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करना चाहिए।
इस अवसर पर सनातन धर्म से संबंधित विषयों पर विमर्श किया गया।
यमुनोत्री धाम के रावल अनुरुद्ध प्रसाद उनियाल ने उन्हें यमुनोत्री धाम पधारने का निमंत्रण दिया। इस पर उन्होंने कहा कि भविष्य में जरूर आएंगे।
भागवत कथा व्यास रोहित गोपाल सूत जी महाराज धर्मसंसद चितौड़गढ़, उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महा पंचायत के महासचिव डॉक्टर बृजेश सती, भटवाड़ी विकासखंड के खंड विकास अधिकारी डॉ अमित नौडियाल, राहुल शर्मा आशीष जुयाल का राजेंद्र दास जी महाराज ने सोल पहनाकर अभिनंदन किया

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कार्यक्रम घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *