गांधी जयंती पर स्वदेशी और खादी अपनाने का संकल्प, ‘

उत्तरकाशी। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी और खादी को अपनाने का संकल्प लेते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।


जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र एवं उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर तैयार विभिन्न उत्पादों एवं खादी सामग्री को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने के साथ ही उत्पाद तैयार करने वाले लोगों और संबंधित विभागों के प्रयासों की जानकारी ली तथा उन्हें प्रोत्साहित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

ये भी पढ़ें:  तूफ़ान और तेज़ बारिश के बीच हर्षिल घाटी में इतिहास रचा


सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उद्योग विभाग से सब्सिडी प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा देश की आजादी में उनके योगदान पर भाषण प्रस्तुत किए। सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल ने गांधी जी के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उनके विचारों और संदेश को सामने रखा। वहीं ‘पंचतत्व एक पहाड़ी उड़ान’ से अनुराग नौटियाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
स्थानीय उत्पादों को अपनाने से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन का संदेश देता है। गांधी जी का स्वदेशी का विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलता है तथा इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।उन्होंने जिलेवासियों से खादी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट, विष्णुपाल रावत, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, एडी मत्स्य नीतीश, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *