ऑपरेशन प्रहार: उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर उत्तरकाशी पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना मोरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त पंकज दास को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वहीं कोतवाली धरासू पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त जयप्रकाश को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना पुरोला पुलिस ने भी धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त सुनील कुमार को गिरफ्तार किया।
वारंटियों पर पुलिस की लगातार नजर
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा ऐसे अभियुक्तों की तलाश करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  दयारा बुग्याल में महिला ट्रेकर लापता, प्रशासन का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *