स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर मंथन, सीएमओ डॉ. श्याम विजय से मिला एनएचएम कर्मचारी संगठन

उत्तरकाशी
रिपोर्ट: महावीर सिंह राणा
जनपद उत्तरकाशी के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय से गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन और सीएमओ के बीच जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं जनोन्मुखी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम संजीवन नौटियाल, जिला संरक्षक हरदेव राणा, जिला महासचिव अनिल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष (महिला) सोनिया बिष्ट, जिला प्रवक्ता हरिशंकर नौटियाल, राकेश उनियाल, मनोज भट्ट, ज्ञानेंद्र पंवार, गिरीश व्यास सहित अन्य एनएचएम कार्मिक मौजूद रहे।
जिला महासचिव अनिल बिष्ट ने संगठन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आश्वस्त किया कि जनपद के सभी एनएचएम कार्मिक पूरी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और विभिन्न मांगों को भी सीएमओ के समक्ष रखते हुए उनके चरणबद्ध समाधान की मांग की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राम संजीवन नौटियाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के वैधानिक पंजीकरण से संबंधित ज्ञापन भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा।

ये भी पढ़ें:  अक्षय तृतीया के अवसर पर खुले गंगोत्री एवं यमनोत्री धाम के कपाट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में की पूजा अर्चना


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय, संवाद और सकारात्मक कार्यसंस्कृति बेहद आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से उत्तरकाशी की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनकेंद्रित बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *