टिहरी:
चंबा-कोटी सड़क मार्ग पर नैल के पास बड़ा हादसा। एक यूटिलिटी/पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
अब तक 2 घायलों को गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
बताया जा रहा है कि वाहन में 9 से 10 लोग सवार थे, जिनकी तलाश के लिए टीम द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

👉 अपडेट जारी…

