उत्तरकाशी
रिपोर्ट: महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी के कालेश्वर मंदिर मोहल्ले में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मोहल्ले से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बरसात के दौरान सड़क और घरों के आसपास पानी भर जाने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। लोगों ने कहा कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में मोहल्ले में जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और स्थायी समाधान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन लोगों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
प्रदर्शनकारी।विजय सिंह रावत
आशीष नेगी ,अनुपुणा नौटियाल अनेक लोग मौजूद रहे

