ब्रह्मखाल में बाइक और डंपर की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत—एक घायल

उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल क्षेत्र में शिवगुफा के पास रविवार को बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
112 से सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गेवला (ब्रह्मखाल) पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल ब्रह्मखाल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक घायल युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय बबलू पुत्र हीरालाल, निवासी खिचड़ीपुर, कल्याणपुरी ब्लॉक-3, नई दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं दूसरा घायल 30 वर्षीय संदीप पुत्र गोविंद सिंह, निवासी खिचड़ीपुर, कल्याणपुरी ब्लॉक-3, नई दिल्ली, मूल निवासी ग्राम कोलायटी, जिला चंपावत, उत्तराखंड बताया गया है। संदीप के हाथ-पैर में सामान्य चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
हादसे में शामिल डंपर वाहन संख्या UK07CB-1765 को राकेश प्रसाद पुत्र नथीराम, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम वाण, तहसील डुंडा, थाना धरासू, जिला उत्तरकाशी चला रहे थे। वहीं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर DL7SBQ-2428 बताया गया है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *