हर्षिल पर मंडरा रहा खतरा, सुरक्षा दीवार निर्माण में देरी पर ग्राम प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार

उत्तरकाशी

रिपोर्ट महावीर सिंह राणा

जनपद के सीमांत गांव हरसिल पर एक बार फिर आपदा का खतरा मंडराने लगा है। सुरक्षा दीवार निर्माण में हो रही देरी को लेकर हरसिल ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता रौतेला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते कार्य शुरू नहीं हुआ तो बरसात के दौरान गांव को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हरसिल ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता रौतेला ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि पिछले वर्ष की आपदा के बाद गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया और कार्य शुरू होने में हुई देरी के कारण अभी तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:  ऑक्सीजन प्लांट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, सीटी स्कैन मशीन की खराबी और गर्भवती महिलाओं के अनावश्यक रेफर - पहाड़ों की जनता परेशान


ज्ञापन में बताया गया है कि बरसात के चलते नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे हरसिल गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही गांव के पीछे बने एक झीलनुमा क्षेत्र के फटने की आशंका भी जताई गई है, जिससे बड़ी तबाही हो सकती है।

ग्राम पंचायत ने प्रशासन से मांग की है कि हरसिल की सुरक्षा के लिए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, जिलाधिकारी स्वयं गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लें और यदि गांव को बचाना संभव न हो तो अक्टूबर तक सभी ग्रामीणों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर विस्थापित कर उनके रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था सरकार करे।
इसके अलावा ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वर्तमान ठेकेदार ने पिछले दो महीनों में मात्र लगभग एक प्रतिशत कार्य किया है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ग्राम पंचायत ने ठेकेदार का अनुबंध तत्काल निरस्त कर कार्य किसी अनुभवी एजेंसी को सौंपने की भी मांग की है।

टॉप हेडलाइन: “हरसिल पर मंडरा रहा आपदा का खतरा, सुरक्षा दीवार में देरी पर ग्राम प्रधान ने डीएम से की तत्काल कार्रवाई की मांग”

वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि मैं खुद मौके पर जाकर इसकी जांच करुंगा अब देखने वाली बात होगी कब तक हासिल की समस्या का समाधान होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *