मां गंगा CLF नेताला की वार्षिक आमसभा संपन्न, 960 शेयरधारकों को मिला ₹321 प्रति सदस्य लाभांश
उत्तरकाशी। विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत गंगोरी में एनआरएलएम/ग्रामोत्थान के अंतर्गत गठित मां गंगा क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF), नेताला की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, परियोजना प्रतिनिधियों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, खंड विकास…

