उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मेजबान हॉस्टल टीम ने 7-0 से दर्ज की धमाकेदार जीत

उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला प्रशासन उत्तरकाशी के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय उत्तरकाशी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण अंडर-19 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 नवंबर से हो गया है। प्रतियोगिता 23 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 14 टीमों की कुल 196 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। मुकाबले लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं।
14   टीमों के बीच मुकाबला

196 बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल

प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर 2026 तक

हॉस्टल उत्तरकाशी ने रुद्रप्रयाग को 7-0 से हराया
उत्तरकाशी ने ऊधमसिंहनगर को 5-0 से दी करारी शिकस्त

ये भी पढ़ें:  ब्रह्मखाल निवासी कु०प्रियांशी रावत जो कि 100% दृष्टि बाधित छात्रा जिसने उत्तराखंड बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा में 75%अंको से उर्तीण

हॉस्टल उत्तरकाशी ने चम्पावत को 5-0 से हराया
पहले दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे—
टिहरी बनाम रुद्रप्रयाग: 0-0, मुकाबला बराबरी पर समाप्त
बागेश्वर बनाम पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ ने 3-0 से जीत दर्ज की
नैनीताल बनाम पौड़ी: नैनीताल ने 3-0 से जीत हासिल की
ऊधमसिंहनगर बनाम देहरादून: देहरादून ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की
हॉस्टल उत्तरकाशी बनाम चम्पावत: हॉस्टल उत्तरकाशी ने 5-0 से जीत दर्ज की
अल्मोड़ा बनाम चमोली: चमोली ने 1-0 से जीत हासिल की
हरिद्वार बनाम बागेश्वर: बागेश्वर ने 2-0 से मुकाबला जीता
ऊधमसिंहनगर बनाम उत्तरकाशी: उत्तरकाशी ने 5-0 से करारी शिकस्त दी

ये भी पढ़ें:  चिन्यालीसौड़ के मथौली गांव में महिला दिवस पर घस्यारी महोत्सव का आयोजन किया गया,अनूठे महोत्सव में 10 गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई,

हॉस्टल उत्तरकाशी बनाम रुद्रप्रयाग: हॉस्टल उत्तरकाशी ने 7-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की


उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोग रहे मौजूद
राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट, उत्तरकाशी तथा विशिष्ट अतिथि मनोज शाह, पूर्व सभासद नगर पालिका बाड़ाहाट उपस्थित रहे।

वरिष्ठ सहायक खेल विभाग उत्तरकाशी ठाकुर सिंह राणा द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं बैच अलंकरण किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी उत्तरकाशी निधि बिनजोला ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें:  छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत कांग्रेस ने छात्रों से किया संवाद, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *