उत्तराखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में राज्योत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया

जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य निर्माण में उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। गोस्वामी गणेश दत्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।


वहीं जनपद के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास पुस्तिका 2026 का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है।
आपको बता दें कि उत्तरकाशी जनपद में राज्योत्सव के तहत 10 से 13 नवंबर तक रामलीला मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास, आंदोलनकारियों के बलिदान और विकास के संकल्प के साथ उत्तरकाशी में राज्योत्सव का उत्साह देखने को मिला
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री राषट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कार्य मे लगाता बाधा उत्पन्न करने वाले 3 लोगों को कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *