खेल महाकुंभ 2026: सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ–मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 के अंतर्गत मनेरा खेल मैदान में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, पिट्टू तथा अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


एथलेटिक्स की अंडर-14 बालिका ऊंची कूद प्रतियोगिता में यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। टिहरी की उन्नति द्वितीय और पुरोला की शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं बालिका लंबी कूद में यमुनोत्री की इच्छा ने प्रथम, गंगोत्री की नंदिनी ने द्वितीय तथा घनसाली की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में टिहरी विधानसभा क्षेत्र के आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। घनसाली के वीरेंद्र द्वितीय तथा गंगोत्री के अनीश तृतीय रहे।

ये भी पढ़ें:  पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हर्षिल मुखवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण


इसी तरह बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में यमुनोत्री की युष्मिता ने प्रथम, पुरोला की राधा ने द्वितीय तथा प्रतापनगर की हिमानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मनेरा खेल मैदान में प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खो-खो और पिट्टू की प्रतियोगिताएं अभी जारी हैं, जिनमें प्रतिभागी अपनी टीमों के लिए बेहतर प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं।


प्रतियोगिता के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लोकेंद्र नेगी, प्रवेश पैन्यूली, प्रकाश भंडारी, संदीप राणा, किरण राणा, व्यायाम प्रशिक्षक सचिन रावत, संजय रावत, महेश कुमार, राजवीर रांगड़, सोबन सिंह राणा, अजय नौटियाल, सरिता भारती, खेल प्रशिक्षक राकेश कलूड़ा, अमित राणा, चंद्रमोहन, सिद्धि प्रसाद, विनोद भंडारी, शीला पंवार, गजराज पंवार, पवन राणा, अंजलि नौटियाल, सौरभ, कुसुमलता, प्रीति, सुमन सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *