कालिंदी बेस और ऑडिन कोल क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान को बड़ी सफलता, 40 सदस्यों को सुरक्षित निकाला

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच ट्रेकर्स एवं साहसिक अभियान दलों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए प्रशासन का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। सोमवार को कालिंदी पास बेस तथा ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से कुल 40 सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू कर निर्धारित सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।


प्रशासन के अनुसार कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 11 सदस्यों, जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। दोनों क्षेत्रों से कुल 40 सदस्यों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद अभियान में जुटी टीमों ने राहत की सांस ली है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। रेस्क्यू में जुटी टीमों द्वारा हर्षिल समेत विभिन्न पड़ावों पर आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।स्मार्ट कंट्रोल रूम से डीएम ने लिया पल-पल का अपडेट

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी भूकंप के झटके लगातार जारी 8 दिन में 9 बार आ चुका है भूकंप लोग दहशत में

सोमवार सायं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अभियान में जुटी सभी टीमों से अपडेट लेते हुए विषम परिस्थितियों में भी तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
प्रशासन की प्राथमिकता उच्च हिमालय में फंसे अथवा प्रभावित ट्रेकर्स एवं अभियान दलों को सुरक्षित निकालने के साथ-साथ चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *