उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन का रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है।
रेस्क्यू अभियान की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र स्वयं हर्षिल में मौजूद हैं और मौके से पूरे अभियान की सीधी मॉनिटरिंग कर रही हैं।

SDRF, NDRF, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमें ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं।
वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली जा रही है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
🔴 अब तक 21 ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।
बाकी ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

