उत्तरकाशी में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर पर्यटक लापता; रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तरकाशी। जनपद में लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गंगोत्री धाम से आगे गोमुख ट्रैक पर महाराष्ट्र से आए पांच पर्यटकों के दल में एक पर्यटक के गहरी खाई में गिरने के बाद लापता होने की सूचना है।

आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 25 सितंबर को गोमुख की ओर जा रहे पर्यटकों के दल में शामिल 65 वर्षीय पर्यटक राम कुमार हनुमान गुप्ता कंचनगंगा क्षेत्र में पैर फिसलने के कारण करीब 130 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर लापता हो गए।

सूचना के बाद वन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय पोर्टर समेत 18 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने खोज अभियान चलाया। लगातार बारिश और मौसम खराब होने के कारण अभियान प्रभावित हुआ। फिलहाल लापता पर्यटक का कोई पता नहीं चल पाया है।

वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ गई है, जिससे गोमुख-गंगोत्री क्षेत्र में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभागों की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  चमोली माणा गांव के समीप एवलांच आने से BRO के मजदूर दवे 16 सुरक्षित निकाले गए 41 मजदूरों का रेस्क्यू अभी भी जारी सेना ने संभाली कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *