उपरीकोट के भेडू कु थौलू में उमड़ा आस्था और संस्कृति का सैलाब, विधायक सुरेश चौहान ने की शिरकत

उत्तरकाशी। वरुणाघाटी के उपरीकोट गांव में आयोजित पौराणिक भेडू कु थौलू-2026 में रविवार को आस्था, लोक संस्कृति और परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिला। आयोजन में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेश चौहान ने क्षेत्र के आराध्य श्री सोमेश्वर देवता के दर्शन एवं विधिवत पूजन कर समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोक आस्था और देवभूमि की गौरवशाली विरासत से है। पौराणिक मेले और लोक उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि ये समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारा मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

ये भी पढ़ें:  जनपद में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी निजी स्कूलों के बच्चों के समान सुविधाएं – डीएम सविन बंसल


उन्होंने कहा कि भेडू कु थौलू जैसे पौराणिक आयोजन सदियों पुरानी लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और धार्मिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलता है।
विधायक ने मेले के सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों, आयोजन समिति और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि श्री सोमेश्वर देवता की कृपा क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे और वरुणाघाटी में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे।
<span;>मेले में दिखी लोक संस्कृति की जीवंत तस्वीर
भेडू कु थौलू-2026 के दौरान क्षेत्र की लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की जीवंत झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वातावरण और श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में पहली हर्बल चाय प्रोसेसिंग इकाई यूनिट की स्थापना


कार्यक्रम में भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष भागीरथी राजेश राणा, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, वरिष्ठ नेता प्रताप राणा, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, पूर्व डीपीसी सदस्य मेग सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट—महावीर सिंह राणा, गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *