पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गाजणा क्षेत्र का किया व्यापक जनसंपर्क, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर किया संवाद

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने शनिवार को गाजणा क्षेत्र के व्यापक जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत ठाण्डी, कमद, कुमारकोट, सौड़, लोदाड़ा, धोन्त्री और गोरषाड़ा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परिवारों में हुई असमयिक घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।


भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गाजणा क्षेत्र के विकास और जनहित के हर मुद्दे पर वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट बोर्ड के 1 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियाँ


विजयपाल सजवाण ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए गाजणा में उपतहसील की स्थापना कराई गई, जिससे हजारों लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा जलकुर नदी से कृषि भूमि के कटाव को रोकने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से सुरक्षा कार्य कराए गए। उन्होंने बताया कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों, पुलों, विद्यालय भवनों और आईटीआई की स्थापना जैसे कई विकास कार्यों के माध्यम से गाजणा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया।
पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी वे क्षेत्र की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि राय सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख डुंडा के प्रतिनिधि अब्बल सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल रावत, राजेंद्र राणा (राजू), ग्राम प्रधान भरत चौहान, तेजपाल सिंह राणा, आशुतोष बिष्ट, पीएम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नितिन नौटियाल, नागचंद राणा, दिनेश राणा, चन्द्रप्रकाश, पूर्व प्रधान केदार सिंह, बद्री सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *