गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, डबरानी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया कांवड़ यात्री, बाल-बाल बची जान

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
लगातार हो रही बारिश के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर डबरानी के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक कांवड़ यात्री घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन तत्काल हरकत में आया।
गंगनानी से एंबुलेंस तथा पीएचसी भटवाड़ी से मेडिकल ऑफिसर और स्वास्थ्य टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घायल कांवड़ यात्री को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सीएचसी भटवाड़ी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। गया।
लगातार हो रही बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और अन्य संबंधित विभाग संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके।
यात्रियों से अपील
चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु विशेष सावधानी बरतें। बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर चलते समय ऊपर की ओर भी लगातार नजर रखें और जोखिम वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न रुकें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में बारिश बनी आफत: गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंद, पैदल मार्ग धंसा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *