हर्षिल में नदी तट सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उत्तरकाशी

महावीर सिंह राणा
भटवाड़ी तहसील के सीमांत हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर नदी तट सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) परिसर के समीप चल रहे सीसी ब्लॉक एवं वायरक्रेट निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण स्थल पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून के दौरान भागीरथी नदी से आवासीय भवनों एवं कृषि भूमि को संभावित कटाव से सुरक्षित रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने नदी के बहाव क्षेत्र में बाधा बन रहे पेड़ों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को नदी की धारा को प्रभावित करने वाले पेड़ों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे नदी का प्राकृतिक बहाव सुचारु बना रहे और कटाव का खतरा कम हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नदी कटाव रोकने और संभावित जोखिम को कम करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान आर्मी कर्नल शशांक सप्पल, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन सिंहल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका पर मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *